29वीं सब जूनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता 2026 के लिए हरियाणा टीम को रवाना
29वीं सब जूनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता 2026 के लिए हरियाणा टीम को रवाना
सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: हरियाणा सेपकटकरा एसोसिएशन के महासचिव शमशेर सिंह सरोहा ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा हरियाणा सेपकटकरा टीम पुरुष और महिला वर्ग की टीम को स्पोर्ट्स किट भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होने बताया कि यह 29वीं सब जूनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में भारतीय सेपकटकरा महासंघ तत्वावधान में आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस हरियाणा सेपकटकरा दल में 8 पुरुष खिलाड़ी हर्ष व अंश सोनीपत, धैर्य, लविश, एकांश, अमन भिवानी, हिमेश व हार्दिक चरखी दादरी से, व 10 महिला खिलाड़ी इसमें मानवी, दीपांशी, हर्षु सोनीपत, पलक, वंदना, रूपाली, माही, राखी, आई लक्ष्मी,अरवी भिवानी से इसमें भाग लेने जा रही है। इनके साथ मुख्य कोच सुमित सरोहा व सहायक कोच संजीत सोनीपत, सपना भिवानी व इन दोनों टीमों के टीम प्रबंधक मास्टर संत कुमार चरखी दादरी व नरेश कुमार ढिल्लों महेन्द्रगढ़ की देखरेख में सभी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इनके अलावा हरियाणा सेपकटकरा एसोशिएशन से तीन रेफरी भी इस प्रतियोगिता में मैचों का संचालन करेंगे , रेफरियों में अन्तर्राष्ट्रीय रेफरी दशरथ रंगा भिवानी, राष्ट्रीय रेफरी व चरखी दादरी सचिव सुनील बंगालिया व अमित तिहाल सोनीपत होंगे।विधायक निखिल मदान ने सभी खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।