Journalist News: पत्रकारों के लिए 'सरकार' का बड़ा फैसला!

चार दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को मिलेगी 5-5 लाख की मदद

Published On

Journalist Family Assistance Scheme: देहरादून, (सच कहूँ/हि.स.)। धामी सरकार ने पत्रकार कल्याण कोष से चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की संस्तुति की है। इसके अलावा गंभीर बीमारी से ग्रसित एक वरिष्ठ पत्रकार को उपचार के लिए पांच लाख रुपये और चार वरिष्ठ पत्रकारों को आठ-आठ हजार रुपये प्रतिमाह की दर से मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन देने की संस्तुति की गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में रविवार को सूचना निदेशालय में पत्रकार कल्याण कोष और मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना से संबंधित समितियों की बैठक हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में पत्रकारों और उनके आश्रितों से जुड़े विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा की गई।

सूचना महानिदेशक ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। सूचना विभाग संकटग्रस्त पत्रकारों और उनके आश्रितों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहा है। बैठक में अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक केएस चौहान सहित विभागीय अधिकारी और पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्य मौजूद रहे।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts