स्लोगन राइटिंग एवं प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता बीए प्रथम वर्ष की मोनी रही प्रथम

स्लोगन राइटिंग एवं प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता बीए प्रथम वर्ष की मोनी रही प्रथम

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: हरियाणा उच्चतर शिक्षा निदेशक के निर्देशानुसार वर्ल्ड एंटरप्रेन्योरशिप डे के अंतर्गत सावित्री बाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का  आयोजन किया गया। वाणिज्य विभाग द्वारा करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के सहयोग से स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता तथा लीगल लिटरेसी सेल के अंतर्गत प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मकता, नवाचार, उद्यमशीलता की भावना, कानूनी जागरूकता तथा प्रभावशाली अभिव्यक्ति कौशल का विकास करना था।

स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में 12 छात्राओं ने भाग लिया

प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में डॉक्टर सीमांत के निर्देशन में 06 छात्राओं ने संचार कौशल का महत्व  विषय पर अपने विचार  प्रस्तुत किए। 

स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का  सविता द्वारा किया गया

प्रतियोगिताओं में प्रोफेसर प्रमिला एवं डॉ. नमिता ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का विषय-वस्तु, रचनात्मकता, प्रस्तुतीकरण, प्रभावशीलता एवं अभिव्यक्ति कौशल के आधार पर मूल्यांकन किया।जिसमे  बी.कॉम फाइनल की मोनी ने प्रथम स्थान, बी.कॉम प्रथम वर्ष की टीना ने द्वितीय स्थान तथा बी.ए. द्वितीय वर्ष की मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Kharkhoda News
Kharkhoda News: स्लोगन राइटिंग एवं प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता बीए प्रथम वर्ष की मोनी रही प्रथम

About The Author

Related Posts