शिक्षा और रोजगार
युवा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र- छात्राओं को बाटी जाएंगी स्कूटी व टैबलेट- कादियान
युवा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र- छात्राओं को बाटी जाएंगी स्कूटी व टैबलेट- कादियान
Published On
सोनीपत (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Sonipat News: गन्नौर क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए विधायक देवेंद्र कादियान की ओर से 8वां युवा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। शिक्षित युवा, समृद्ध गन्नौर थीम पर होने वाले समारोह में 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को स्कूटी, टैबलेट और साइकिल देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए मेधावी विद्यार्थियों को 15 सितंबर तक अपना रिजल्ट देवा अकेडमी, गन्नौर में जमा कराना होगा। विधायक कादियान ने निजी कार्यालय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मान और प्रोत्साहन देना समाज की जिम्मेदारी है। मेहनत से सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलती है।