मोहनलाल मोंगा को मानवता भलाई का ये काम करके दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
5 परिवारों को वितरित किया गया राशन
रतिया, (सच कहूँ/तरसेम सैनी)। ब्लॉक रतिया निवासी सचखंडवासी मोहनलाल मोंगा की स्मृति में बुधवार को जैन समाधि में नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा में भारी तादाद में साध-संगत, राजनीतिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। करीब 71 वर्षीय मोहनलाल मोंगा का 26 अगस्त को निधन हुआ था। Fatehabad News
नामचर्चा की शुरूआत जोन प्रेमी सेवक रजनीश इन्सां ने बेनती भजन के साथ की। इसके बाद कविराजों ने भजन प्रस्तुत किए तथा आॅडियो के माध्यम से पूज्य गुरुजी के अनमोल वचनों को श्रवण किया गया। नामचर्चा के उपरांत डेरा सच्चा सौदा की फूड बैंक मुहिम के तहत सचखंडवासी मोहनलाल मोंगा के परिवार की ओर से पांच जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। इस दौरान राजकुमार, सुरेश, गोल्डी, राजू, पंकज मेहता, संतलाल सेठी, सिमरन मोंगा, नीतू, आशु, रेणु, अशोक, विनोद, राजेंद्र मोंगा सहित परिवार के सदस्य मौजूद रहे। Fatehabad News