शहर अपना है, सफाई रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी - विधायक कादियान 

शहर अपना है, सफाई रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी - विधायक कादियान 

Published On

सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: गांधी जयंती के अवसर पर  स्वच्छ गन्नौर-स्वस्थ गन्नौर अभियान के तहत गढ़ी केसरी स्थित मुक्ति धाम में करीब 3 घंटे तक सफाई अभियान चलाया गया। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र कादियान के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, नगरपालिका सफाई कर्मचारियों और आमजन ने मुक्तिधाम की सफाई की। इस दौरान परिसर में जमा कचरा और गंदगी हटाई गई। विधायक ने नपा सचिव को मुक्तिधाम में बड़े पेड़ों के चारों ओर बेहतर चबूतरे बनवाने और लाइट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सफाई अभियान के बाद विधायक ने सफाईकर्मियों और अभियान में शामिल लोगों के साथ जलपान किया। इसके बाद वे अपने निजी कार्यालय पहुंचे, जहां लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को फोन कर समाधान के निर्देश दिए।

विधायक बनने के पहले दिन ही लिया था स्वच्छता का संकल्प

देवेंद्र कादियान ने कहा कि विधायक बनने के पहले दिन से ही उन्होंने झाड़ू उठाकर गन्नौर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया था। इसी क्रम में हर महीने नपा सफाई कर्मियों, जनप्रतिनिधियों और आमजन के साथ शहर या आसपास के किसी स्थान को चिन्हित कर सफाई अभियान चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती पर मुक्तिधाम में सफाई की जरूरत थी, इसलिए इस स्थान को अभियान के लिए चुना गया।

वहीं, गढ़ी केसरी निवासी कृष्ण त्यागी, नितिन त्यागी, अमित त्यागी, नितिन कौशिक, सुनील पटवारी ने विधायक का आभार जताते हुए बताया कि मुक्तिधाम में काफी समय से गंदगी थी। सफाई होने से लोगों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर नपा सचिव प्रदीप खर्ब, ब्लॉक समिति अध्यक्ष अनिल कुमार, पूर्व नपाध्यक्ष ईश्वर कश्यप, पार्षद दिनेश अदलखा, वरुण जैन, विकास शर्मा, अजय सरोहा, टिंकू प्रधान, शमशेर सैनी, अंकित मल्होत्रा, नेत्रपाल रापरिया, शिवराज त्यागी, नैसी, नवीन कुमार, श्याम, रामचंद्र, तरुण चुघ आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related Posts