फाजिल्का में बेसहारा मिले बुजुर्ग को डेरा श्रद्धालुओं ने परिवार से मिलाया

डेरा श्रद्धालुओं ने बुजुर्ग को परिवार से मिलवाया

Published On

फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवि)। Fazilka News: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक फाजिल्का की साध-संगत ने मानवता भलाई की अनोखी मिसाल पेश की है। जानकारी देते हुए सच्चे नम्र सेवादार गुरदीप सिंह पटवारी इन्सां ने बताया कि फाजिल्का में सड़क किनारे एक बुजुर्ग बेहाल हालत में मिला था, जो पिछले कई दिनों से सड़क पर ही गुजारा कर रहा था। सेवादार उसे तुरंत एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र, फाजिल्का लेकर आए। पूछताछ करने पर पता चला कि उसका नाम मदन लाल निवासी हिसार (हरियाणा) है और वह पिछले 4-5 महीनों से मानसिक परेशानी के कारण घर से भटक कर फाजिल्का आ गया था।

सेवादारों ने तुरंत उसके परिवार की तलाश कर संपर्क किया। सूचना मिलते ही उसका बेटा संजीव, बेटी सपना निवासी हिसार और दीपराज निवासी श्री गंगानगर फाजिल्का के एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र पहुंचे। बुधवार को बुजुर्ग मदन लाल को सही सलामत उसके परिवार के हवाले किया गया। इस मौके पर परिवार ने पूज्य गुरु जी व सेवादारों का तहेदिल से धन्यवाद किया। इस मौके पर फाजिल्का के सच्चे नम्र सेवादार विनीत गिल्होत्रा इन्सां, विजय इन्सां, एम.एस.जी. आई.टी. विंग के सेवादार आकाश इन्सां, रोहित इन्सां व रजत इन्सां मौजूद रहे। 

About The Author

Related Posts