Rajasthani Language Movement: अनुज गोदारा बने मायड़ भाषा राजस्थानी छात्र मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष

राजस्थानी को राजभाषा का दर्जा दिलाने के आंदोलन में निभाई सक्रिय भूमिका

Published On

Rajasthani Language Movement: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। राजस्थान की मातृभाषा राजस्थानी के संवर्धन एवं संरक्षण तथा राजस्थानी को प्रदेश की राजभाषा घोषित करने के आंदोलन को मजबूती प्रदान करने के लिए मायड़ भाषा राजस्थानी छात्र मोर्चा की ओर से अनुज गोदारा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मोर्चा की कोर कमेटी के सदस्यों एवं प्रदेश संयोजक डॉ. गौरीशंकर निमिवाल ने यह नियुक्ति की।

पीलीबंगा तहसील के गांव जाखड़ांवाली के चक 5 एसटीबी निवासी अनुज गोदारा वर्तमान में हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मूलचंद डारा, जाखड़ांवाली के पूर्व सरपंच ताराचंद शर्मा, पंडितांवाली के पूर्व सरपंच कुलदीप जाखड़ एवं कमलेश पोटलिया ने बताया कि अनुज गोदारा ने राजस्थानी को राजभाषा घोषित करने तथा स्कूली एवं उच्च शिक्षा में राजस्थानी भाषा के विस्तार को लेकर जाखड़ांवाली सहित हनुमानगढ़ जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर आंदोलन को मजबूती प्रदान की है।

ओपी गोदारा, सुखदेव उपाध्याय, विनोद नाई, मिट्ठू बाजीगर, प्रहलाद गोदारा एवं डूंगरराम उलानिया ने बताया कि अनुज गोदारा ने समय-समय पर भाषाई आंदोलन के तहत राजस्थान विश्वविद्यालय एवं राजस्थान विधानसभा के सामने प्रदर्शन कर राजस्थानी भाषा से जुड़े मुद्दों को राज्य एवं केन्द्र सरकार तक पहुंचाने में भूमिका निभाई है।

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अनुज गोदारा ने कहा कि वे मातृभाषा के मान-सम्मान एवं विस्तार के लिए लगातार प्रयासरत हैं और आगे भी इसी तरह कार्य करते रहेंगे। गोदारा की नियुक्ति पर हरीश हैरी, डॉ. रामकुमार भादू, मोहित बिश्नोई, लीलू नाथ, महेश सोनी, दुलीचंद जांदू, मोटाराम नायक, बद्री जाखड़, इमीलाल कुलड़िया, गोपाल बारूपाल सहित जिले के अनेक भाषा समर्थकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

About The Author

Related Posts