Dubai Blood Donation Camp: दुबई में डेरा सेवादारों ने पेश की मिसाल, मानवता की सेवा ने दिया अहम योगदान

लगाया विशाल रक्तदान शिविर, 68 यूनिट रक्त और 4 यूनिट प्लेटलेट्स दान

Published On

Dubai Blood Donation Camp: यूएई, (सच कहूँ न्यूज)। मानवता की भलाई के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते हुए डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन 'एस' वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने 27 सितंबर को दुबई ब्लड बैंक में एक विशाल रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया। पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी की पावन प्रेरणा से सेवादारों ने इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के दौरान कुल 68 यूनिट रक्त और 4 यूनिट प्लेटलेट्स दान किए गए, जो आपातकालीन चिकित्सा स्थितियों में जरूरतमंदों की जान बचाने के काम आएंगे। इस नेक कार्य में पुरुष सेवादारों के साथ-साथ महिला सेवादारों ने भी पूरे उत्साह के साथ अपना अहम योगदान दिया। इस पुनीत कार्य में आहुति डालने के लिए कई सेवादार विशेष रूप से आबू धाबी से भी दुबई पहुंचे। 

सभी रक्तदाताओं और उपस्थित सेवादारों के स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन प्रबंध किए गए थे, जिसमें सभी के लिए भोजन (लंगर) की उचित व्यवस्था की गई थी। रक्तदान शिविर के सफल आयोजन और निस्वार्थ सेवा के लिए दुबई हेल्थ अथॉरिटी के अधिकारियों ने भी डेरा सच्चा सौदा के सभी सेवादारों का विशेष रूप से धन्यवाद किया और उनके समर्पण की सराहना की। आयोजन समिति के सेवादारों ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, "पूज्य गुरु जी की अपार रहमत और उनके द्वारा दिए गए मार्गदर्शन से ही यह भलाई का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो पाया है।

Blood-Donation-Camp-Dubai

About The Author

Related Posts