Crop Procurement: धान-कपास की आवक को लेकर आढ़तियों व व्यापारियों ने उठाई ये बड़ी मांग

बैठक में खरीद से लेकर उठान और भुगतान तक के मुद्दों पर हुआ मंथन

Published On

ओढ़ां (सच कहूँ/राजू)। धान और कपास सीजन शुरू होने से पहले मंडियों में खरीद, सफाई, उठान और भुगतान व्यवस्था को लेकर आढ़तियों व व्यापारियों ने अपनी समस्याएं उठाईं। गांव रोड़ी में आयोजित संयुक्त जिला स्तरीय बैठक में व्यापारियों ने सीजन के दौरान किसानों और आढ़तियों को होने वाली परेशानियों का समय पर समाधान कराने की मांग की। बैठक में प्रदेश प्रधान डॉ. राम अवतार तायल ने कहा कि व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर पार्टीबाजी से ऊपर उठकर सभी को एकजुट होना होगा।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों और आढ़तियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। बैठक में व्यापारियों ने आगामी धान और कपास सीजन को लेकर सुझाव भी रखे। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों को फसल बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। फसल की सफाई, खरीद, उठान और भुगतान की व्यवस्था सुचारू रखना जरूरी है।

डॉ. तायल ने कहा कि व्यापारी संगठन के मंच से किसानों और आढ़तियों के हितों की आवाज मजबूती से उठाई जाएगी। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और आपसी एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। बैठक में प्रदीप जैन, प्रदेश संयोजक हर्ष गिरधर सहित क्षेत्र की विभिन्न मंडियों से आए आढ़ती और व्यापारी मौजूद रहे।

About The Author

Related Posts