Theft News: महिला ने काटी 50 हजार की जेब! कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार
पूछताछ के दौरान उसके कब्जे से पूरी रकम बरामद
Published On
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डिंग थाना पुलिस ने बस में सवार व्यक्ति की जेब से 50 हजार रुपए चोरी करने के मामले में आरोपी महिला को वारदात के कुछ घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की पूरी रकम भी बरामद कर ली। आरोपी की पहचान ललिता पत्नी मांगेराम, निवासी जेबीटी कॉलोनी डिंग के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गांव भावदीन निवासी निर्मल सिंह बस स्टैंड से डिंग जाने के लिए बस में सवार हुआ था।
भीड़ का फायदा उठाकर महिला ने उसकी जेब से 50 हजार रुपए निकाल लिए। शिकायत मिलने पर डिंग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और टीम गठित की। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर ललिता को कुछ घंटों में काबू कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसके कब्जे से पूरी रकम बरामद हुई। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।