Archery Competition: पूज्य गुरु जी के आशीर्वाद से सिद्धांत परमार का राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयन

एमएसजी हाईटेक गुरुकुल स्कूल, कोटड़ा के छात्र ने किया जिला स्तरीय अंडर-17 तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

Published On

Archery Competition: उदयपुर, (सच कहूँ न्यूज)। एमएसजी हाईटेक गुरुकुल स्कूल, कोटड़ा के प्रतिभावान छात्र सिद्धांत परमार ने जिला स्तरीय अंडर-17 तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान सुनिश्चित किया है। सिद्धांत अब राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हनुमानगढ़ जाएंगे। सिद्धांत ने अपनी इस सफलता का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के मार्गदर्शन को दिया है।  

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, सिद्धांत की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उनके चयन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार ने सिद्धांत परमार और उनके मार्गदर्शक को बधाई देते हुए राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

About The Author

Related Posts