नपा चेयरमैन ने नपा कर्मचारियों व अधिकारियों पर अनदेखी के लगाया आरोप
नपा चेयरमैन ने नपा कर्मचारियों व अधिकारियों पर अनदेखी के लगाया आरोप।
खरखौदा, सच कहूं। स्थानीय नगर पालिका के अध्यक्ष हीरालाल इंदौरा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए नपा के कर्मचारीयो व अधिकारियों पर अनदेखी के आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि लगभग एक वर्ष से नापा के कर्मचारी व अधिकारी शहर को लूटने व लुटवाने पर लगे हुए हैं । उनके द्वारा बार-बार कार्यों के प्रति कहे अनुसार कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कई बार नगर पालिका कर्मचारियों व अधिकारियों से बातचीत करके नपा की जमीन पर जो पहले से कब्जे किए हुए हैं यदि वह जमीन पर रिहाइशी नहीं है।
खाली पड़ी है और उस पर कब्जा है तो उस जमीन को कब्जा मुक्त किया जाए । जबकि नगर पालिका कई कब्जा हुई जमीनो पर केस जीत चुकी है। परंतु सैक्ट्री द्वारा उनकी बात को अनदेखा कर दिया जाता है । उन्होंने बताया कि अब हाल ही में पहले जो नगर पालिका का पुराना कार्यालय होता था उस कार्यालय पर पुलिस विभाग द्वारा जो मेन गेट था गेट के स्थान पर दीवार खड़ी कर कब्जा कर लिया है। उन्होंने इस पर सैक्ट्री से पूछा तो सैक्ट्री ने जवाब दिया कि इस बारे में उन्हें कोई पता नहीं है। जब उन्होंने इस पर कार्रवाई करने के लिए कहा तो तत्काल कार्यवाई का आश्वासन दिया। परंतु बाद में टालमटोल कर जवाब मिला की जेसीबी मशीन खराब है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर की पानी निकासी के लिए नाला बनाया जा रहा है परंतु उस नाले का पानी निकासी की कोई कनेक्टिविटी नहीं है।
उदाहरण स्वरूप बताया सांपला चौक पर जो नाला बनाया गया है । उसकी पानी निकासी का कोई प्रबंध ही नहीं है। उसका पानी नाले की बजाय शहर के अंदर आएगा । इस कार्य के लिए जब उन्होंने नपा अधिकारियों से बात करी तो इस पर भी उन्होंने टालमटोल कर दिया। उन्होंने बताया कि शहर की नंदीशाला रोहतक मार्ग पर बनाई गई है। लगभग 1 साल पहले उन्होंने नंदीशाला के बाहर आम व्यक्ति नंदियों को हरा भरा चारा डाल सके इसके लिए उन्होंने एक खाल बनाने की बात कही थी। परंतु उस काम को भी पेंडिंग छोड़ दिया गया। किसी भी कार्य को करने के लिए न ही अध्यक्ष से कोई सलाह ली जाती है ना ही पार्षदों से कोई विचार विमर्श किया जाता है । कोई काम नापा के अधिकारी कर रहे हैं तो अपनी मनमर्जी से कर रहे हैं। अध्यक्ष ने नपा पर अध्यक्ष व पार्षदो की अनदेखी का आरोप लगाया।