Admissions Open: शिक्षा के साथ क्लिनिकल प्रशिक्षण का अवसर!
बियानी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में 2026-27 के प्रवेश प्रारंभ
Admissions Open: जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। कालवाड़ रोड स्थित बियानी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज को होम्योपैथिक शिक्षा के लिए नेशनल कमीशन फॉर होम्योपैथी (NCH), नई दिल्ली से मान्यता तथा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय (DSRRAU), जोधपुर से संबद्धता प्राप्त है। इस वर्ष नीट उत्तीर्ण विद्यार्थी काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से कॉलेज में प्रवेश ले सकेंगे।
कॉलेज के निदेशक डॉ. संजय बियानी ने बताया कि इस सत्र में विद्यार्थियों के लिए डिप्लोमा इन नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज (DNYS) तथा नर्सिंग पाठ्यक्रम भी शुरू किए जा रहे हैं। संस्थान में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ पर्सनेलिटी डेवलपमेंट व कम्युनिकेशन स्किल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कॉलेज में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को बियानी हॉस्पिटल में प्रशिक्षण का अवसर भी मिलेगा। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक एवं क्लिनिकल अनुभव प्राप्त होगा, जिससे वे अपने विषय की बेहतर समझ विकसित कर सकेंगे।