Hanumangarh Panchayat Reservation: ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्ड पंच आरक्षण की तस्वीर साफ, देखें पूरी सूची

हनुमानगढ़ जंक्शन की 23 और टाउन की 30 ग्राम पंचायतों में लॉटरी से हुआ आरक्षण निर्धारण

Published On

Hanumangarh Panchayat Reservation: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। पंचायत समिति प्रधान, जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य पदों के आरक्षण निर्धारण के बाद गुरुवार को ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की स्थिति भी साफ हो गई। पंचायती राज संस्था आम चुनाव-2026 के तहत जिले की सभी 325 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण का निर्धारण किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को हनुमानगढ़ जंक्शन और हनुमानगढ़ टाउन पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में आरक्षण लॉटरी निकाली गई।

हनुमानगढ़ जंक्शन पंचायत समिति की 23 ग्राम पंचायतों तथा हनुमानगढ़ टाउन पंचायत समिति की 30 ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया जिला कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित हुई। प्रक्रिया ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, राजस्थान सरकार के आदेशों के अनुसार सम्पन्न करवाई गई। सबसे पहले हनुमानगढ़ जंक्शन पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली गई। इसके बाद हनुमानगढ़ टाउन पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों का आरक्षण निर्धारित किया गया।

सरपंच पदों के आरक्षण के बाद वार्ड पंच पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया भी विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी की गई। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब कुछ लोगों ने आरक्षण प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए धोलीपाल ग्राम पंचायत के आरक्षण को लेकर आपत्ति जताई। इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों के समक्ष विरोध दर्ज कराया गया। उपखंड अधिकारी रवि कुमार ने आपत्ति करने वाले व्यक्ति को बाहर निकालने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।

हनुमानगढ़ जंक्शन में 23 ग्राम पंचायतों का आरक्षण

हनुमानगढ़ जंक्शन पंचायत समिति की कुल 23 ग्राम पंचायतों में 8 ग्राम पंचायतें एससी, 3 ओबीसी और 12 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित की गईं। एससी वर्ग के लिए आरक्षित 8 ग्राम पंचायतों में 4 एससी महिला के लिए, ओबीसी वर्ग की 3 ग्राम पंचायतों में एक ओबीसी महिला के लिए तथा सामान्य वर्ग की 12 ग्राम पंचायतों में 6 सामान्य महिला के लिए आरक्षित की गईं।

आरक्षण के अनुसार 24 एलएलडब्ल्यू-बी सामान्य, 6-8 एलएलडब्ल्यू सामान्य, बनवाला सामान्य महिला, चिश्तियां एससी महिला, डबलीबास चुगता एससी, डबलीबास कुतुब एससी महिला, डबलीबास मौलवी सामान्य महिला, डबलीबास मिड्ढारोही एससी महिला, डबलीबास पेमा सामान्य महिला, डबलीबास सरदारा एससी, ढालिया सामान्य, धोलीपाल सामान्य, गाहडू ओबीसी महिला, हिरणावाली ओबीसी, जण्डावाली एससी, जोड़कियां एससी, मक्कासर सामान्य महिला, मानुका सामान्य महिला, नवां ओबीसी, पक्काभादवां सामान्य, पक्कासारणा एससी महिला, रोड़ांवाली सामान्य तथा उत्तमसिंहवाला सामान्य महिला के लिए आरक्षित की गई।

टाउन की 30 पंचायतों में भी आरक्षण तय

हनुमानगढ़ टाउन पंचायत समिति की कुल 30 ग्राम पंचायतों में 11 एससी, 4 ओबीसी और 15 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया। एससी वर्ग की 11 ग्राम पंचायतों में 5 एससी महिला के लिए, ओबीसी वर्ग की 4 ग्राम पंचायतों में 2 ओबीसी महिला के लिए तथा सामान्य वर्ग की 15 ग्राम पंचायतों में 8 सामान्य महिला के लिए आरक्षित की गईं।

आरक्षण के अनुसार भोमपुरा सामान्य महिला, सहजीपुरा सामान्य महिला, चोहिलांवाली सामान्य महिला, मुण्डा एससी महिला, रामसरा नारायण 20 एचएमएच एससी, श्रीनगर सामान्य, नोरंगदेसर सामान्य, फतेहगढ़ सामान्य महिला, रणजीतपुरा सामान्य, किशनपुरा दिखनादा सामान्य, 22-23 एनडीआर ओबीसी महिला, झाम्बर सामान्य, लखूवाली एससी, 1 एसटीबी एससी महिला, अराईयांवाली एससी महिला, बहलोलनगर सामान्य महिला, 19 एसएसडब्ल्यू एससी, 31 एसएसडब्ल्यू सामान्य महिला, मटोरियांवाली ढाणी ओबीसी महिला, गुरुसर सामान्य महिला, भूनावाली ढाणी ओबीसी, जोरावरपुरा एससी, मैनावाली सामान्य, 30 एसएसडब्ल्यू सामान्य, 4 एआरडब्ल्यू-ए एससी महिला, मोहनमगरिया ओबीसी, अमरपुरा थेड़ी सामान्य महिला, 5 एआरडब्ल्यू-ए एससी, नन्दराम की ढाणी एससी तथा चक हरिपुरा एससी महिला के लिए आरक्षित की गई।

About The Author

Related Posts