Kitchen Storage Tips: घर के छोटे किचन में इस तरह सजाएं बर्तन, पड़ोसी पूछेंगे कैसे किया!

छोटी रसोइ में बर्तन कटलरी और किचन क दूसरे सामान को सही तरीके से रखना चुनौती पूर्ण कार्य

Published On

Kitchen Storage Tips:सच कहूँ डेस्क। घर में किचन ऐसी जगह है, जहां कम समय में कई काम करने पड़ते हैं। खासकर छोटी रसोई में बर्तन, कटलरी और किचन के दूसरे सामान को सही तरीके से रखना चुनौती बन जाता है। जगह कम होने के कारण सामान इधर-उधर रखने से किचन जल्दी बिखरा हुआ नजर आने लगता है। कई बार जरूरी बर्तन ढूंढने में भी समय लग जाता है।

अगर आपके घर की रसोई छोटी है, तो कुछ स्मार्ट स्टोरेज आइडिया अपनाकर कम जगह में भी ज्यादा सामान आसानी से रखा जा सकता है। इससे किचन व्यवस्थित रहने के साथ-साथ देखने में भी बेहतर लगेगा।

ड्रॉअर डिवाइडर से बर्तन करें व्यवस्थित

बर्तनों को एक ही जगह पर रखने से वे आपस में टकरा सकते हैं और ड्रॉअर भी अस्त-व्यस्त हो जाता है। इसके लिए ड्रॉअर डिवाइडर काफी उपयोगी विकल्प है। इसकी मदद से चम्मच, कांटे, छोटे बर्तन और दूसरे किचन टूल्स को अलग-अलग हिस्सों में रखा जा सकता है। सामान अलग-अलग जगह होने से जरूरत के समय उसे निकालना भी आसान रहता है।

ढक्कन वाली कटलरी ट्रे का करें इस्तेमाल

छोटी रसोई में कटलरी को व्यवस्थित रखने के लिए ढक्कन वाली ट्रे इस्तेमाल की जा सकती है। इसमें चम्मच, चाकू, कांटे और अन्य छोटे किचन उपकरण अलग-अलग रखे जा सकते हैं। ढक्कन होने की वजह से इनमें धूल भी कम जमा होती है। साथ ही कम जगह में ज्यादा कटलरी को व्यवस्थित तरीके से रखने में मदद मिलती है।

कैबिनेट के नीचे लगाएं हुक

किचन कैबिनेट के नीचे की जगह अक्सर खाली रहती है। इस स्थान का इस्तेमाल बर्तन टांगने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए छोटे हुक या रेल लगाकर कप, मग, करछी और दूसरे हल्के बर्तनों को लटकाया जा सकता है। इससे कैबिनेट के अंदर अतिरिक्त जगह भी बचती है और रोजाना इस्तेमाल होने वाले बर्तन आसानी से हाथ में आ जाते हैं।

हैंगिंग रैक से बढ़ाएं स्टोरेज

छोटे किचन में दीवारों का सही इस्तेमाल करने से काफी जगह बचाई जा सकती है। दीवार पर हैंगिंग रैक या रेल लगाकर बास्केट, कंटेनर और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजें रखी जा सकती हैं। इससे काउंटर और ड्रॉअर पर सामान का दबाव कम होता है। साथ ही सही डिजाइन का रैक किचन की खूबसूरती भी बढ़ा सकता है।

अलमारी में अतिरिक्त शेल्फ लगवाएं

अगर किचन की अलमारी में पर्याप्त जगह नहीं है, तो उसमें अतिरिक्त शेल्फ लगवाने का विकल्प अपनाया जा सकता है। दो या तीन अतिरिक्त शेल्फ लगाने से एक ही कैबिनेट में अधिक सामान व्यवस्थित किया जा सकता है। छोटे चम्मच और दूसरी छोटी चीजों के लिए स्लाइडिंग इंसर्ट भी लगवाया जा सकता है।

अगर आप नई किचन कैबिनेट बनवाने की योजना बना रहे हैं, तो डिजाइन तैयार करवाते समय स्टोरेज की जरूरत को ध्यान में रखें। सही ऊंचाई और अतिरिक्त शेल्फ वाली अलमारी छोटी रसोई में काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

किचन के कोनों को न करें नजरअंदाज

छोटी रसोई में हर इंच की जगह महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में कोने को खाली छोड़ने के बजाय वहां छोटे शेल्फ या कॉर्नर रैक लगाए जा सकते हैं। इन पर कप, मग, प्लेट या सजावटी किचन आइटम रखे जा सकते हैं।

कोने में लगाया गया स्टोरेज न केवल अतिरिक्त जगह उपलब्ध कराता है, बल्कि किचन को व्यवस्थित और आकर्षक लुक भी देता है। थोड़ी सी प्लानिंग के साथ छोटी रसोई को भी सुविधाजनक और खूबसूरत बनाया जा सकता है।

 

About The Author

Related Posts