राजकीय महाविद्यालय, पीपली में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

राजकीय महाविद्यालय, पीपली में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: राजकीय महाविद्यालय, पीपली में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. तराना नेगी द्वारा किया गया।

दो दिवसीय प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे

महिला वर्ग की 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में अनुष्का ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय एवं संविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में तानिया ने प्रथम, रीमा ने द्वितीय एवं प्रमिला ने तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद  में तानिया ने प्रथम, प्रमिला ने द्वितीय एवं योगिता तृतीय स्थान पर रही। ऊँची कूद में तानिया ने प्रथम, प्रमिला ने द्वितीय एवं कुसुमलता तृतीय स्थान पर रही। पुरुष वर्ग की 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में बी.ए. प्रथम वर्ष के छात्र दीपांशु ने प्रथम, मनदीप ने द्वितीय एवं एम.ए. के छात्र दीपांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में दीपक ने प्रथम, मोहित ने द्वितीय एवं शुभम तृतीय स्थान पर रहे।

1500 मीटर दौड़ में मोहित ने प्रथम, दीपक ने द्वितीय एवं प्रिंस तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में दीपांशु ने प्रथम, दीपांशु ने द्वितीय एवं आयुष तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में अक्षय ने प्रथम, दीपांशु ने द्वितीय एवं शुभम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  पुरुष वर्ग में बी.ए. प्रथम वर्ष के छात्र दीपांशु को तथा महिला वर्ग में बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा तानिया को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर पारितोषिक वितरण प्राचार्या डॉ. तराना नेगी द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. योगेश बाजवान,  विनोद मलिक,  प्रदीप कुमार, जगबीर, डॉ. विक्रम, डॉ. मनदीप, नीरा, डॉ. रजनीश, डॉ. रेखा, डॉ. बीना, मधुलता, डॉ. संगीता, डॉ. अनिता, सुमन, प्रीति, रेनू मलिक, राजेश दलाल, संदीप, श्री बलराम, रवि, सुधीर, पवन, जितेंद्र व निखिल सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

 

About The Author

Related Posts