सच्ची शिक्षा लक्की ड्रा के विजेता पाठकों को भेंट किये उपहार

सच्ची शिक्षा लक्की ड्रा के विजेता पाठकों को भेंट किये उपहार

Published On

कैराना(सच कहूँ न्यूज़)। कैराना ब्लॉक की मासिक नामचर्चा क्षेत्र के गांव कण्डेला में प्रेमी राजेन्द्र इन्सां के बाईपास पर स्थित घेर में धूमधाम से आयोजित की गई। इस दौरान मासिक पत्रिका सच्ची शिक्षा के लक्की ड्रा विजेता पाठकों को उनके उपहार भी भेंट किये गए।

रविवार को आयोजित ब्लाक नामचर्चा का शुभारम्भ 'धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा' नारे के साथ हुआ। इसके उपरांत, नामचर्चा में पहुंचे कविराज भाइयों ने अपने मधुर कण्ठ से भजन गाकर साध-संगत को भाव विभोर कर दिया। साध-संगत को पूज्य गुरुजी द्वारा संकलित ग्रन्थ में से संतों के पवित्र वचन पढ़कर सुनाये गए। नामचर्चा के दौरान मासिक पत्रिका सच्ची शिक्षा के वार्षिक सत्र-2025-26 के लक्की ड्रा विजेता पाठकों को उनके उपहार वितरित किये गए। विजेता पाठकों में सेवाराम इन्सां डुढार, अशोक इन्सां भूरा व मास्टर पालेराम इन्सां हिंगोखेड़ी के नाम शामिल है। नामचर्चा का संचालन ब्लाक प्रेमी सेवक प्रताप इन्सां ने किया। नामचर्चा में आसपास व दूर-दराज से साध-संगत ने भाग लिया।

About The Author

Related Posts