कण्डेला में भूमिया खेड़ा पर आयोजित मेले में उमड़ी भीड़

कण्डेला में भूमिया खेड़ा पर आयोजित मेले में उमड़ी भीड़

Published On

कैराना। कैराना ब्लॉक क्षेत्र के गांव कण्डेला में स्थित प्राचीन भूमिया खेड़ा पर विशाल भंडारे एवं मेले का आयोजन किया गया, जिसमें गांव कण्डेला, शेखूपुरा, हिंगोखेड़ी व जगनपुर के अलावा आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने भूमिया खेड़ा पर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की एवं प्रसाद वितरित किया।

इस दौरान परिवार में सुख-शांति व सम्पूर्ण जगत के कल्याण की कामना की गई। ग्रामीण मोहित चौहान ने बताया कि भूमिया खेड़ा पर प्रतिवर्ष विशाल भंडारे और मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार भी भंडारा आयोजित किया गया। भूमिया खेड़ा पर भंडारे के चलते गांव में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था, जिस कारण गलियों में खासी चहल-पहल नजर आई। धार्मिक आयोजन के चलते गांव में दिनभर श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। इस अवसर पर सूरज प्रधान, सोहित चौहान, रामकुमार कोरी, सुमित चौहान, रवि चौहान, जौहर सिंह उपाध्याय, राजकुमार, रोशन, संजू, रॉबिन आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related Posts