समाज के कार्यक्रम को लेकर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने कसी कमर

समाज के कार्यक्रम को लेकर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने कसी कमर

Published On

कैराना। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की ओर से आगामी 6 अक्टूबर को जनपद शामली में आयोजित होने वाले समाज के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गांव भूरा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने समेत लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

रविवार को गांव भूरा में चौधरी हरपाल सिंह के आवास पर आयोजित बैठक में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष मास्टर श्रीपाल आर्य, संरक्षक एडवोकेट करतार सिंह तथा असलम प्रधान सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। पदाधिकारियों ने गांव-गांव संपर्क करके समाज के लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित करने और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चन्द भाटी तथा संरक्षक डॉ. यशवीर सिंह के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों से जिम्मेदारी के साथ तैयारियों में जुटने की अपील की गई। जिलाध्यक्ष मास्टर श्रीपाल आर्य ने बताया कि आगामी 6 अक्टूबर को महासभा के द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम स्थल के चयन को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है, जिसे शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा, बैठक में आगामी 27 अक्टूबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले पटेल जयंती समारोह में बड़ी संख्या में भागीदारी करने पर भी जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि समारोह में अधिक से अधिक लोगों को शामिल कराने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज किया जाएगा। बैठक के दौरान संगठन की एकजुटता, विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर रविंद्र प्रधान, पिंकी प्रधान, हरपाल सिंह, आरिफ प्रधान, बिलाल प्रधान, मास्टर हारून, मास्टर गुलाब सिंह चौहान सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Related Posts