Safai Karamchari Strike: सफाई कर्मचारियों की 24 वे दिन मे पहुंची, पूर्व सीपीएस जयवीर पहुंचे समर्थन देने।
धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व सीपीएस जयवीर वाल्मीकि ने सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर तत्काल बातचीत कर समाधान करने की मांग की
खरखौदा,(सच कहूं)। प्रदेश में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 24 वे दिन में पहुंच गई है। हड़ताल का समर्थन करने के लिए पूर्व सीपीएस जयवीर वाल्मीकि धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने सरकार से सफाई कर्मचारियों की मांगों का तुरंत समाधान करने की मांग की। पूर्व सीपीएस ने कहा कि भाजपा की प्रदेश व केंद्र में 12 साल से लगातार सरकार है । परंतु आज हर वर्ग सरकार से परेशान है। इस सरकार द्वारा न कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलता है, न उनकी मांगों को समय पर सुना जाता है। जिसका उदाहरण 24 दिन से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। सरकार के व्यक्तियों को कोई फर्क नहीं पड़ता। आज पूरा प्रदेश कूड़े के घेरे में तब्दील हो चुका है । जगह - जगह कूड़े के ढेर बदबू मार रहे हैं ।
बीमारियां फैलने का आम जनता को डर सता रहा है। सरकार है की कुंभकर्णी नींद सोई हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में ठेका प्रथा बंद कर दी गई थी । जब प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा थे उन्होंने 11 हजार ग्रामीण सफाई कर्मचारीयो की नियुक्ति की थी। कांग्रेस की सरकार में हर कर्मचारी वर्ग की बात सुनी जाती थी। इस सरकार के पास बातों के अलावा कुछ नहीं है। वादे तो इतने लंबे चौड़े हैं। परंतु धरातल पर कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सफाई कर्मचारियों के साथ वादा खिलाफी की है पहले भी जब सफाई कर्मचारी हड़ताल पर बैठे थे तब सरकार ने उनकी मांगे पूरी करने का वादा करके हड़ताल खत्म करवाई थी परंतु बाद में मांगों को मानने से इनकार कर दिया।
उन्होंने कहा एक तरफ तो देश आजादी का पर्व, तीज, रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्यौहार मना रहा है। दूसरी तरफ वह व्यक्ति हड़ताल पर बैठे हैं , जो सुंदरता को चार चांद लगाने का काम करते हैं । इन सफाई कर्मचारियों का त्योहार इनके धरना स्थल पर ही मनाने पर सरकार ने मजबूर कर दिया । ऐसी कर्मचारी विरोधी सरकार को आने वाले समय में उखाड़ फेंकने का का काम किया जाएगा । पूर्व सीपीएस ने सरकार से मांग की है की सफाई कर्मचारियों से जल्द से जल्द बातचीत करके उनकी सभी मांगों को पूरा किया करे। इस मोकै पर शहरी ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण सैनी, सिकंदर दहिया, जोगेंद्र दहिया, महिला एससी सैल की अध्यक्ष सुषमा, गोखी आदि मौजूद रहे।