बुलन्दशहर में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, तीन वाहन चोर गिरफ्तार

बुलन्दशहर में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, तीन वाहन चोर गिरफ्तार

Published On

बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां) Bulandshahr News: बीबीनगर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, दो बाइकों की चेसिस और एक अवैध तमंचा बरामद हुआ है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी रामकरन सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को थाना बीबीनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुलावठी तिराहे के पास से तीन युवकों को पकड़ा।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान कपिल शर्मा, गौरव उर्फ सन्नी उर्फ भूरा और सन्नी निवासीगण ग्राम अहमदानगर थाना बीबीनगर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो बुलन्दशहर व आसपास से बाइक चोरी कर उनके पार्ट्स बेच देते थे।

पुलिस ने उनके पास से एचएफ डीलक्स बाइक नंबर UP81-BL-1432, टीवीएस स्पोर्ट UP15-EJ-3152 व स्प्लेंडर प्लस UP13-CB-3136 की चेसिस बरामद की हैं। ये बाइकें खुर्जा नगर, गुलावठी और कोतवाली नगर क्षेत्र से चोरी की गई थीं। आरोपी कपिल के पास से एक तमंचा व कारतूस भी मिला है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।

Bulandshahr
Bulandshahr News: बुलन्दशहर में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, तीन वाहन चोर गिरफ्तार

About The Author

Related Posts