Janmashtami: शिखर शिक्षा सदन में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, दही-हांडी प्रतियोगिता में दिखा विद्यार्थियों का जोश

शिखर शिक्षा सदन में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, दही-हांडी प्रतियोगिता में दिखा विद्यार्थियों का जोश

Published On

मीरापुर (सच कहूं/कोमल कुमार)। Miranpur News: शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। साथ ही विद्यालय में दही-हांडी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर आधारित लघु नाटिका का प्रभावशाली मंचन किया। इसके अलावा सुदामा और श्रीकृष्ण की मित्रता को संवाद एवं नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। श्रीकृष्ण-राधा, रुक्मिणी और गोपियों की सुंदर झांकियों ने विद्यालय परिसर को भक्तिमय बना दिया। प्रस्तुतियों के दौरान पूरा वातावरण कृष्णमय नजर आया।

दही-हांडी प्रतियोगिता में चारों हाउस के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने टीम भावना, साहस, अनुशासन और सामूहिक प्रयास का शानदार प्रदर्शन किया। उनके जोश और उत्साह ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के चेयरमैन सुशील शर्मा ने कहा कि जन्माष्टमी प्रेम, कर्म, सद्भाव और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। निदेशक राजेश शर्मा ने चारों हाउस के विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में टीम भावना विकसित होती है।

प्रबंधिका शिखा शर्मा ने कहा कि भारतीय त्योहार हमारी संस्कृति और संस्कारों के जीवंत प्रतीक हैं। प्रधानाचार्या शालिनी राय ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। शिक्षक फैजदीन ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण महिमाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित कुमार, जेबा, शिल्पा, तनीषा, नैना शर्मा, ज्योति रस्तौगी, अंशिका नागर और लिपाक्षी सहित विद्यालय के शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।

Miranpur News
Miranpur News: शिखर शिक्षा सदन में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, दही-हांडी प्रतियोगिता में दिखा विद्यार्थियों का जोश

About The Author

Related Posts