विश्व उद्यमिता दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
विश्व उद्यमिता दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: हरियाणा उच्चतर शिक्षा निदेशक पंचकूला के निर्देशानुसार विश्व उद्यमिता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की श्रृंखला के अंतर्गत सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या कॉलेज मैं वाणिज्य विभाग तथा करियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वाधान में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं महिला उद्यमियों की प्रेरणादायक यात्रा गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की इंचार्ज प्रोफेसर प्रमिला एवं डॉ नमिता रही। इसमें वाणिज्य विभाग से पांच टीमों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी में स्टार्टअप एवं उद्यमिता से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए।
रेनू व तनु की टीम ने प्रथम स्थान, नेहा एवं तनीषा ने द्वितीय स्थान और श्रुति एवं अजयता की टीम तृतीय स्थान पर रही। अन्य गतिविधि महिला उद्यमियों की प्रेरणादायक यात्रा जिसकी इंचार्ज आकांक्षा एवं पूनम रही के अंतर्गत वीडियो एवं पॉडकास्ट के द्वारा छात्राओं को सफल महिलाओं की संघर्षपूर्ण यात्राओं, उपलब्धियों एवं सफलता के पीछे छिपे प्रयासों से परिचित करवाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार ने कहा कि उद्यमिता को केवल व्यवसाय के रूप में न देखकर रोजगार सृजन, आत्मनिर्भरता और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के माध्यम के रूप में अपने के लिए प्रयोग करे।