सोनीपत की बदलने वाली है तस्वीर, होगा ऐसा काम शहर दिखेगा बिल्कुल नया! जानिये... 

सोनीपत की बदलने वाली है तस्वीर, होगा ऐसा काम शहर दिखेगा बिल्कुल नया! जानिये... 

Published On

सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: नगर निगम मेयर राजीव जैन ने निगम एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बरसात के कारण सड़कों में बने गड्ढों को भरने एवं सड़कों की मरम्मत का काम तेजी से किया जाये तथा जिस स्थान पर बार बार सड़क टूट जाती है उन्हें चिन्हित करके सीमेंटेड ब्लॉक की बनाई जाये।  निगम कार्यालय में आयुक्त हर्षित कुमार की मौजूदगी में हुई बैठक में राजीव जैन ने कहा कि निगम क्षेत्र में लगभग 68 किलोमीटर लम्बी 27 सड़कों का रखरखाव लोक निर्माण विभाग के जिम्मे है, इसलिए विभाग मरम्मत का एक्शन प्लान तैयार करके दे ताकि सड़कों पर कोई भी गड्ढा ना बचे।

उन्होंने कहा कि मामा भांजा चौक, ट्रक यूनियन, कामी रोड, ओल्ड रोहतक रोड समेत कई सड़कों पर बड़े बड़े गड्ढे बने हुए हैं जिससे राहगीरों को एवं वाहन चालकों को परेशानी होती है। बैठक में कार्यकारी अभियंता पद्मभूषण ने बताया कि निगम की तरफ से गड्ढे भरने का काम लगातार चल रहा है और नागरिकों द्वारा हरपथ ऍप पर डाली जाने वाली शिकायतों के अनुसार गड्ढे भरवाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि निगम के अधिकार क्षेत्र वाली सड़कों की मरम्मत का काम बरसात खत्म होने के बाद शुरू किया जायेगा। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि डिवीजन नंबर एक और दो में मरम्मत का एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है और विभाग से मंजूरी होते ही काम शुरू किया जायेगा। मेयर जैन ने कहा कि दोनों विभाग समन्वय के साथ काम करें ताकि आम नागरिकों को कोई असुविधा ना हो।

Sonipat News
Sonipat News: सोनीपत की बदलने वाली है तस्वीर, होगा ऐसा काम शहर दिखेगा बिल्कुल नया! जानिये... 

About The Author

Related Posts