Bulldozer: पुलिस विभाग द्वारा बनाई गई दीवार को नपा ने तोड़ा

पुलिस विभाग द्वारा बनाई गई दीवार को नपा ने तोड़ा

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: रोहतक मार्ग पर स्थित पुलिस थाने के साथ लगती पुराने नगर पालिका कार्यालय के मुख्य द्वार पर पुलिस विभाग द्वारा दीवार बनाने और थाने की दीवार को तोड़कर रास्ता बनाकर उसमें वाहन खड़े कर दिए गए थे। जिस पर नगर पालिका चेयरमैन द्वारा नपा के कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए  दीवार को तोड़ दिया गया है। दीवार तोड़ने के बाद कार्यालय में पुलिस विभाग द्वारा जब्त किए गए अनेक वाहन व अन्य सामान रखा हुआ पाया गया।  जिस पर नगर पालिका द्वारा खाली करने को कहा गया। इस पर पुलिस विभाग द्वारा खाली करने के लिए एक महीने का समय मांगा गया है।

एक महीने में कार्यालय में रखा हुआ सामान खाली करके नगर पालिका को सुपुर्द कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि 29 सितंबर को नगर पालिका चेयरमैन हीरालाल द्वारा अपने कार्यालय मे पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने नपा अधिकारियों व कर्मचारियों पर अपने व पार्षदो  की अनदेखी का आरोप लगाया था, और साथ ही उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा पुराने कार्यालय पर कब्जा करने का मामला भी उठाया था। परंतु उनके द्वारा दिए गए आदेशों पर कोई संतोष जनक कारवाई नहीं करने पर उन्होंने नाराजगी जताई थी। परंतु कर्मचारी और अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अगले ही दिन दीवार को तोड़ दिया गया है। जिस पर अब नगर पालिका मुख्य द्वार पर लोहे का गेट लगवाकर अपना कब्जा बहाल रखेगी।

About The Author

Related Posts