Karate Championship: हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में प्रताप स्कूल के हर्षित ने स्वर्ण, निखिल दहिया ने जीता कांस्य पदक 

हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में प्रताप स्कूल के हर्षित ने स्वर्ण, निखिल दहिया ने जीता कांस्य पदक 

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र में 25 से 27 सितंबर 2026 तक आयोजित 25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप-2026 में प्रताप स्कूल  के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हर्षित ने U-16 के 70 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक तथा निखिल दहिया ने U-18 के 76 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही हर्षित का चयन आगामी राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

प्रतियोगिता में प्रताप स्कूल की ओर से निखिल दहिया (U-18, +76 किग्रा), शुभम (U-18, 61–68 किग्रा), हरशित (U-16, +70 किग्रा), कार्तिक धनिया (U-14, +55 किग्रा), अमोल खत्री (U-14, 50–55 किग्रा), समिकेश मान (U-14, 40–45 किग्रा), आशीष सैनी (U-14, 35 किग्रा) तथा दक्ष (U-12, 25–30 किग्रा) ने भाग लिया। विद्यालय पहुंचने पर पदक विजेता खिलाड़ियों का स्कूल प्रबंधन, प्रधानाचार्या दया दहिया, अकादमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया तथा कराटे कोच जगमेंदर पांचाल द्वारा भव्य स्वागत किया गया। खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

About The Author

Related Posts