ग्रामीणों को तनाव से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया जागरूक 

ग्रामीणों को तनाव से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया जागरूक 

Published On

सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  रोहट में स्वास्थ्य विभाग द्वारा तनाव प्रबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ एवं ग्रामीणों को तनाव के कारणों, उसके प्रभावों तथा तनाव से बचने के विभिन्न उपायों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि वर्तमान जीवनशैली में काम का दबाव, अनियमित दिनचर्या, पर्याप्त नींद का अभाव और व्यक्तिगत एवं सामाजिक परिस्थितियां तनाव का कारण बन सकती हैं। लंबे समय तक तनाव में रहने से व्यक्ति के दैनिक जीवन और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए समय रहते तनाव के कारणों को पहचानना और स्वस्थ दिनचर्या अपनाना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों ने स्टाफ एवं ग्रामीणों को तनाव कम करने के लिए नियमित योग एवं व्यायाम, पर्याप्त नींद, संतुलित आहार और सकारात्मक सोच को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी।

 

About The Author

Related Posts