वृद्धाश्रम में बुजुर्गों व मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगों के साथ मनाया जन्मदिन 

बुजुर्गों को रोटी, फल, मिठाई व अन्य खाद्य सामग्री वितरित कर जाना कुशलक्षेम 

Published On

मोगा (सच कहूँ/विक्की कुमार)। Moga News: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक बाघा पुराना की निवासी शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी की सेवादार बहन ब्लॉक प्रेमी सेवक पूजा इन्सां ने अपने जन्मदिन के अवसर पर फिजूलखर्ची करने के बजाय मोगा के शिव कृपा वृद्ध आश्रम पहुंचकर 60 बुजुर्गों को रोटी, फल, मिठाई व अन्य खाद्य सामग्री वितरित की और उनका कुशलक्षेम जाना। जानकारी देते हुए गौरव इन्सां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा मानवता की भलाई के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों में जरूरतमंदों को भोजन करवाना भी शामिल है, ताकि कोई भूखा न रहे।

जब पूजा इन्सां व उनके पति कपिल इन्सां शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी की डैÑस पहनकर आश्रम पहुंचे तो वहाँ रह रहे बुजुर्ग उन्हें देखकर काफी खुश हुए। सेवादारों ने बुजुर्गों और मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगों को खाना भी खिलाया। भोजन करने के बाद सेवादारों की प्रेमपूर्ण भावना देखकर बुजुर्गों ने पूजा इन्सां व उनके परिवार को आशीर्वाद दिया। पूजा इन्सां ने बताया कि बुजुर्ग उनसे मिलकर इतने खुश हुए कि उन्होंने कहा कि बेटा, आप ही हमारे सच्चे बेटे-बेटियाँ हो, जो हमारी सेवा करने आए हो। यह कहते हुए उनकी आंखें नम हो गर्इं।  पूजा इन्सां ने बताया कि आज के आधुनिक युग में युवा और बच्चे बुजुर्गों से दूर होते जा रहे हैं,

जिसके कारण बुजुर्गों की अनदेखी हो रही है और वे वृद्धाश्रमों में रहने के लिए मजबूर हैं। इन बुजुर्गों की सार-संभाल करते हुए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने मानवता भलाई का कार्य शुरू किया है कि वृद्धाश्रमों में जाकर वहाँ रहने वाले बुजुर्गों के साथ अपने त्योहार मनाएं, समय बिताएं और उनकी देखभाल करें। इसी के तहत मंगलवार को उन्होंने वहां पहुंचकर बुजुर्गों को खाना खिलाया और उनके साथ बातचीत की।

वहीं सेवादारों की सेवा भावना को देखकर वृद्धाश्रम के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने पहले भी डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों के बारे में बहुत कुछ सुना था, लेकिन आज सेवादारों की सेवा भावना देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई। उन्होंने कहा कि यह मानवता की सच्ची सेवा है, जिसके बदले हमें बहुत सारी बरकतें, दुआएं और सुकून मिलता है। ये वे सेवादार हैं, जो आज के कलियुग में भी बहुत बड़ी सेवा कर रहे हैं। इस मौके पर कपिल इन्सां, प्रेमी सेवक और परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Moga News (2)

About The Author

Related Posts