पूज्य बापू नम्बरदार मग्घर सिंह जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में नामचर्चा आयोजित

शब्दों के माध्यम से पूज्य बापू नम्बरदार मग्घर सिंह जी को अर्पित किए श्रद्धासुमन

Published On

सरसा, (सच कहूँ/सुशील कुमार)। पूज्य बापू नम्बरदार मग्घर सिंह जी की पुण्यतिथि (परमार्थी दिवस) के उपलक्ष्य में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल, सरसा में श्रद्धा एवं भक्ति भाव से नामचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रशासक डॉ. हरदीप सिंह इन्सां, प्रधानाचार्य राकेश धवन इन्सां, स्कूल स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे। नामचर्चा का शुभारंभ पवित्र नारा और अरदास के साथ हुआ। इसके बाद कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों इंद्रजीत इन्सां, जगतप्रीत इन्सां और शिखर इन्सां तथा कक्षा 12वीं के छात्र जशन इन्सां ने शब्दों के माध्यम से पूज्य बापू नम्बरदार मग्घर सिंह जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। अध्यापक सुभाष इन्सां ने भी पूज्य बापू जी के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इसके बाद उपस्थित विद्यार्थियों और स्टाफ ने कुछ समय सुमिरन किया। 

परोपकार और मानवता के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल थे पूज्य बापू जी: नामचर्चा कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य राकेश धवन इन्सां ने कहा कि पूज्य बापू नम्बरदार मग्घर सिंह जी का जीवन सेवा, परोपकार और मानवता के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल है। उनके जीवन मूल्यों और आर्दशों को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आर्दशों को अपने जीवन में अपनाने और नेक कार्यों के लिए प्रेरित होने का आह्वान किया।

About The Author

Related Posts