56 लाख की हेरोइन सहित दो आरोपी गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

एंटी नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई, पीरावाली में होनी थी नशे की सप्लाई

Published On

फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Fatehabad News: एंटी नारकोटिक्स सेल फतेहाबाद ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 281 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 56 लाख रुपये बताई गई है। यातायात डीएसपी जय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एएनसी प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल के नेतृत्व में टीम गश्त पर थी। सूचना के आधार पर टीम ने अकांवाली बाईपास पुल के नीचे दबिश देकर हर्षदीप उर्फ बग्गा निवासी पीरावाली, हिसार और शरणजीत कौर उर्फ काजल निवासी गुरु के कोठे, रामपुरा फूल, बठिंडा को काबू किया।

तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 281 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी), 61 व 85 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि बरामद हेरोइन की सप्लाई पीरावाली, हिसार में की जानी थी। पुलिस अब हेरोइन के स्रोत, संभावित खरीदार और सप्लायर के साथ-साथ पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। डीएसपी जय सिंह ने कहा कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Related Posts