Spices Board Recruitment: स्पाइसेस बोर्ड में निकली ट्रेनी पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक करें आवेदन
एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका: स्पाइसेस बोर्ड में 21 ट्रेनी पदों पर आवेदन जारी, अंतिम तिथि 19 अक्टूबर
तिरुवनंतपुरम (एजेंसी)। Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका आया है, जो देश में मसालों के विकास और उनके निर्यात को बढ़ावा देने का काम करता है। दरअसल, स्पाइसेस बोर्ड ने अपने अलग-अलग क्षेत्र के विभिन्न ऑफिस में सिर्फ अनुसूचित जाति (एससी)/अनुसूचित जनजाति (एसटी) कैंडिडेट के लिए ट्रेनी (डेवलपमेंट) के कुल 21 पदों पर सिलेक्शन के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।
स्पाइसेस बोर्ड की ओर से ट्रेनी (डेवलपमेंट) पोस्ट के लिए जारी 21 रिक्तियों में गंगटोक (फ.ओ., सुखिया पाखरी; डी.ओ., कलिम्पोंग; और एफ.ओ., गीजिंग में 1-1) में 3, सकलेशपुर (एफ.ओ., वनगुर; विभाग नर्सरी, यसलूर; विभाग नर्सरी, बेलिगेरी; एफ.ओ., सिरसी; एफ.ओ., मदिकेरी और विभाग नर्सरी, बेट्टाडामेन में 1-1) में 6, गुवाहाटी (डी.ओ., आइजवाल; एफ.ओ., सेनापति; एफ.ओ., दीमापुरच; एफ.ओ. जीरोच और एफ.ओ., रोइंग में 1-1) में 5 और अन्य क्षेत्र (आर.ओ., गुंटूर; आर.ओ., निजामाबाद; एफ.ओ., जगदलपुर; एफ.ओ., कोरापुट; आर.ओ., मुंबई; एफ.ओ., पाडेरू और एफ.ओ., पटना में 1-1) में 7 पद शामिल हैं।
ट्रेनी (डेवलपमेंट) के इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे स्पाइसेस बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर/हॉर्टिकल्चर/फॉरेस्ट्री/बॉटनी/माइक्रोबायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री और कंप्यूटर की कामकाजी जानकारी होनी चाहिए। वहीं, आवेदकों की अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना लिखित परीक्षा की तिथि के आधार पर की जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, लिखित परीक्षा (वॉक-इन परीक्षा/कंप्यूटर दक्षता) और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को प्रति माह 20,000 रुपए स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
वॉक-इन टेस्ट क्षेत्र और ऑफिस के हिसाब से 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच आयोजित किए जाएंगे। सभी सेंटर्स पर परीक्षा सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी। हालांकि, कैंडिडेट को डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई कराने के लिए सुबह 10 बजे एग्जाम सेंटर पहुंचना होगा।
कैंडिडेट्स ध्यान दें कि ट्रेनिंग की अवधि जॉइन करने की तारीख से दो वर्ष तक होगी। वहीं, अभ्यर्थियों को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया और वॉक-इन टेस्ट से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए स्पाइसेस बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित रिक्तियों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।