Stubble Burning Latest News: पराली जलाने वाले सावधान! आप ड्रोन की निगरानी में हैं!

हर एकड़ की तीन तस्वीरें लेकर पंचकूला भेजी जाएगी रिपोर्ट

Published On

फतेहाबाद, (सच कहूँ/विनोद कुमार शर्मा)। जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग ड्रोन से निगरानी करेगा। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निदेर्शों के तहत जिले में दो ड्रोन तैनात करने की योजना है। ड्रोन तीन किलोमीटर तक निगरानी करने और एक घंटे तक उड़ान भरने में सक्षम है। सर्वे के दौरान हर एकड़ की तीन तस्वीरें ली जाएंगी और रिपोर्ट सीधे कृषि विभाग पंचकूला को भेजी जाएगी। पहले चरण में लाल और पीले जोन के उन गांवों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, जहां पिछले तीन वर्षों में हरियाणा अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (हरसैक) ने पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की हैं। ड्रोन दोपहर 12 बजे और 3 बजे उड़ान भरेंगे। प्रत्येक उड़ान में अधिकतम चार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को कवर करने का लक्ष्य है। 

तस्वीरों और खेतों की लोकेशन के आधार पर घटनाओं का रिकॉर्ड तैयार कर प्रतिदिन उपायुक्त फतेहाबाद को जानकारी भेजी जाएगी, ताकि नियमानुसार कार्रवाई हो सके। कृषि विकास अधिकारी (फसल अवशेष प्रबंधन) नीरज कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। आगजनी करते पाए गए किसानों के विरुद्ध 30000 तक जुमार्ना व उनके खेत की रेड इंट्री की जाएगी। जिससे किसान अपनी फसल एमएसपी पर 2 साल तक बेच नहीं सकता। इसके साथ ही एफआईआर का प्रावधान है।

About The Author

Related Posts