Parmarthi Diwas 2026: परमार्थी दिवस के उपलक्ष्य में सच कहूँ परिवार ने किया रक्तदान

पूज्य बापू नम्बरदार मग्घर सिंह जी (Bapu Maghar Singh Ji) की पावन स्मृति में खूनदान कैम्प

Published On

Parmarthi Diwas 2026: सरसा (सच कहूँ न्यूज़)। सोमवार को पूज्य बापू नम्बरदार मग्घर सिंह जी (Bapu Maghar Singh Ji) की पावन स्मृति में सच कहूँ परिवार की ओर से जरूरतमंदों की मदद हेतु रक्तदान करके मानवता का फर्ज अदा किया गया। 

जानकारी अनुसार आज सोमवार 5 अक्टूबर को परमार्थी दिवस 2026 के उपलक्ष्य में डेरा सच्चा सौदा के शाह सतनाम जी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में खूनदान कैम्प लगाया गया। इसी के तहत सच कहूँ के सोशल मीडिया विभाग से रविंद्र रियाज इन्सां, विजय इन्सां, अकाउंट विभाग से हिमांशु इन्सां एवं विज्ञापन विभाग से राहुल इन्सां ने एक-एक यूनिट रक्तदान करके इंसानियत के सेवा में अहम् योगदान दिया है। 

उल्लेखनीय है कि हर साल 5 अक्टूबर को परमार्थी दिवस के रूप में मनाया जाता है और हर साल डेरा सच्चा सौदा के शाह सतनाम जी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल स्थित बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड सेंटर में खूनदान कैम्प लगाया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में सेवादार खूनदान करके इंसानियत के सेवा में अपनी आहुति डालते हैं। Heartfelt Tributes to Revered Bapu Maghar Singh Ji

About The Author

Related Posts