कोटकपूरा के गांँव वांदर जटाणा में तूफान से दो राइस मिलों को भारी नुकसान

दोनों राइस मिलों  को एक से डेढ़ करोड़ रुपये तक का नुकसान होने का अनुमान

Published On

कोटकपूरा, सच कहूँ/अजय मनचंदा। Kotkapura News: बीती रात तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण गाँव वांदर जटाणा स्थित दो राइस मिलों को भारी नुकसान पहुंचा है। तूफान के कारण जहाँ शेलरों की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं मशीनरी को भी नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों राइस मिलों को एक से डेढ़ करोड़ रुपये तक का नुकसान होने का अनुमान है, जबकि नुकसान का वास्तविक आकलन किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, गाँव वांदर जटाणा स्थित एचआर राइस मिल और एआर राइस मिल को बीती रात आए तूफान और भारी बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ।

तेज हवाओं के चलते मशीनरी के हिस्से भी उड़ गए और इमारतें क्षतिग्रस्त हो गर्इं।  इस संबंध में जानकारी देते हुए गांव ठाड़े मौड़ निवासी रुपिंदरजीत सिंह ने बताया कि उनके परिवार ने करीब दो साल पहले गांव वांदर जटाणा में ये दोनों शेलर स्थापित किए थे। बीती रात आए तूफान और बारिश के कारण दोनों शेलरों को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्हें इस घटना की जानकारी चौकीदारों के माध्यम से मिली। फिलहाल नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। वहीं, राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रधान हरपाल सिंह ने कहा कि दोनों शेलरों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने पंजाब सरकार और प्रशासन से मांग की कि नुकसान का आकलन करवाकर प्रभावित शेलर मालिकों को आर्थिक सहायता दी जाए।

About The Author

Related Posts