शिक्षा और रोजगार
विदेशी ताकतें भारत की बढ़ती शक्ति से चिंतित: मदन राठौड़
विदेशी ताकतें भारत की बढ़ती शक्ति से चिंतित: मदन राठौड़
जयपुर, सच कहूँ न्यूज़। Jaipur News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। देश विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। भारत की बढ़ती वैश्विक शक्ति और मजबूत होती प्रतिष्ठा से कुछ विदेशी ताकतें चिंतित हैं। ऐसी ताकतें भारत की विकास यात्रा को बाधित करने और देश को कमजोर करने के प्रयास कर सकती हैं। राठौड़ ने कहा कि देश में अस्थिरता पैदा करने के उद्देश्य से विदेशी फंडिंग के माध्यम से कुछ लोगों और समूहों को सक्रिय किया जा रहा है।
राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। भारत की बढ़ती सामर्थ्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होती भूमिका से देशवासियों का आत्मविश्वास बढ़ा है। ऐसे समय में देश को कमजोर करने वाले किसी भी प्रयास के प्रति सजग रहना आवश्यक है। राठौड़ ने कहा कि देश की जनता को राजनीतिक गतिविधियों और उनके पीछे की मंशा को समझते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए। भारत की एकता, अखंडता और स्थिरता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। देश विरोधी गतिविधियों अथवा विदेशी हस्तक्षेप से जुड़े किसी भी आरोप की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि तथ्यों के आधार पर सच्चाई सामने आ सके।
Comments