Paid Leave on Polling Day: मतदान दिवस पर वीबी-जी राम जी श्रमिकों को मिलेगा सवैतनिक अवकाश

तीसरे और चौथे चरण के मतदान के दौरान संबंधित पंचायत समिति क्षेत्रों में लागू होंगे निर्देश

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत मतदान दिवस पर वीबी-जी राम जी योजनान्तर्गत नियोजित श्रमिकों को सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा। इस संबंध में जिला परिषद की ओर से सभी पंचायत समितियों के कार्यक्रम अधिकारियों एवं विकास अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

निर्देशों के अनुसार, जिले में पंचायत समिति हनुमानगढ़ जंक्शन, पीलीबंगा, नोहर, पल्लू, भादरा और राजपुरा में तीसरे चरण में, जबकि संगरिया, रावतसर, टिब्बी और हनुमानगढ़ टाउन में चौथे चरण में चुनाव प्रस्तावित हैं। संबंधित पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान दिवस पर वीबी-जी राम जी योजनान्तर्गत नियोजित श्रमिकों को सवैतनिक अवकाश देय होगा।

भारत सरकार के संशोधन अधिनियम के तहत लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135-ख के प्रावधानों की पालना में यह व्यवस्था की गई है। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक श्रद्धा गोमे ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थ ग्राम पंचायतों के माध्यम से श्रमिकों को मतदान दिवस पर सवैतनिक अवकाश की जानकारी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।

About The Author

Related Posts