Cleanliness Campaign: डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने बदली विद्यालय की सूरत 

गलता गेट के स्कूल का परिसर पूरा चमकाया 

Published On

जयपुर, सच कहूँ न्यूज़। Jaipur News: पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन मानवता भलाई की शिक्षाओं पर चलते हुए जयपुर की साध-संगत ने एक बार फिर समाज के सामने सेवा की अनूठी मिसाल पेश की है। जयपुर टीम द्वारा गलता गेट, आदर्श नगर क्षेत्र में स्थित  राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बड़े स्तर पर 'स्वच्छता सेवा अभियान' चलाया गया। इस अभियान के तहत 20 से अधिक सेवादारों ने पूरे स्कूल परिसर की कायाकल्प कर दी।

प्रधानाचार्या से अनुमति लेकर खुद जुटाए संसाधन

जानकारी के अनुसार, जब डेरा सच्चा सौदा के सेवादार इस राजकीय विद्यालय में पहुंचे, तो वहां परिसर में चारों तरफ गंदगी और झाड़-झंकड़ फैले हुए थे। सेवादारों ने महसूस किया कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, अच्छी शिक्षा और उनके मानसिक विकास के लिए एक स्वच्छ वातावरण का होना बेहद जरूरी है। गंदगी के बीच बच्चे न तो सही से पढ़ सकते हैं और न ही खेल सकते हैं। इसी पावन उद्देश्य को लेकर सेवादारों ने विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनल सेजरा से सफाई की अनुमति लेकर अपने स्तर पर ही सफाई के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की। सेवादार स्वयं अपने साथ फावड़ा, तसला, पंजा, कुल्हाड़ी और कचरा लोड करने के लिए गाड़ियां आदि लेकर विद्यालय पहुंचे और कंटीली झाड़ियों और अनचाही घास को हटाया, वहीं सालों से जमा कूड़े-कचरे के ढेरों को साफ कर गाड़ियों में भरकर बाहर भिजवाया।

Jaipur News (3)

"सेवादारों के प्रयास से मिला स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण"

हमारे विद्यालय परिसर को इतना स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए मैं डेरा सच्चा सौदा के सभी सेवादारों का पूरे स्कूल प्रशासन, शिक्षकों और बच्चों की तरफ से हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। एक साफ-सुथरा माहौल बच्चों की शिक्षा और उनके स्वास्थ्य दोनों के लिए बेहद जरूरी है। जिस लगन, अनुशासन और निस्वार्थ भावना के साथ इन सेवादारों ने स्कूल के कोने-कोने की सफाई की है, वह वास्तव में अद्भुत और वंदनीय है।पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसां की पावन प्रेरणा से किए जा रहे ये मानवता भलाई के कार्य समाज के लिए एक बेहतरीन मिसाल हैं। बच्चों को किताबों से जो स्वच्छता का पाठ हम पढ़ाते हैं, सेवादारों ने उसे आज व्यावहारिक रूप में यहाँ कर के दिखाया है। इससे हमारे छात्र-छात्राओं को भी श्रमदान और सामाजिक सेवा की एक बहुत बड़ी सीख मिली है। इस सराहनीय प्रयास के लिए पूरी टीम साधुवाद की पात्र है।"
सोनल सेजरा, प्रधानाचार्या

डेरा सेवादारों के अथक प्रयास बेहद सराहनीय

"शिक्षा के मंदिर (स्कूल) को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने जो अथक प्रयास किया है, वह बेहद सराहनीय है। किसी भी समाज के निर्माण में स्वच्छता का बहुत बड़ा योगदान होता है और जब यह शुरुआत बच्चों के स्कूल से हो, तो इसका महत्व और बढ़ जाता है। सेवादारों ने जिस निस्वार्थ भावना और अनुशासन के साथ पूरे स्कूल परिसर का कायाकल्प किया है, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।
- नरेश नागर, पूर्व पार्षद

Jaipur News (2)

About The Author

Related Posts