Ravan Dahan: मोरना, भोपा, ककरौली में जले दशानन के विशाल पुतले

मोरना, भोपा, ककरौली में जले दशानन के विशाल पुतले

Published On

भोपा, सच कहूँ न्यूज़। Bhopa News: लंका विजय के उपरांत रावण के विशाल पुतले को ग्रामीणों की भारी उपस्थिति के बीच विभिन्न स्थानों पर जलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने भारी संख्या में भाग लेकर भगवान श्रीराम की जय जयकार की। सुरक्षा को लेकर भोपा व ककरौली थाने की पुलिस तैनात रही।जिला पंचायत प्रशासक ने भोपा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

भोपा में दशहरे के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया,रावण के विशाल पुतले को जलते देखने के लिये दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही।कलाकारों द्वारा राम रावण युद्ध का सुंदर अभिनय किया गया।तथा कलाकारों को जिला वहीं जिला पंचायत प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल  द्वारा कलाकारों को सम्मानित किया गया। युवा रामलीला कमैटी के शुभम शर्मा, अंकित शर्मा, आशीष सैनी, योगेश सैनी, मनोज शर्मा, संजय कुमार, अनिल कांत शर्मा, दिनेश धीमान, अर्जुन कुमार,आर्यन राठी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

वहीं मोरना में शुक्रताल मार्ग पर रावण के विशाल पुतले का दहन किया गया यहाँ दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही। ग्राम खुजेडा, ककरोली, बेहडा सादात, ढांसरी व भुवापुर गाँव में भी रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में क्षेत्राधिकारी भोपा राधा रमन सिंह , थाना भोपा प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार, थानाध्यक्ष ककरौली विकास चौधरी आदि मौजूद  रहे।



About The Author

Related Posts