Ramlila: मीरापुर में रामलीला मंचन के दौरान राम-लक्ष्मण और सीता के वनवास व केवट संवाद की लीला का मंचन
मीरापुर में रामलीला मंचन के दौरान राम-लक्ष्मण और सीता के वनवास व केवट संवाद की लीला का मंचन
मीरापुर, सच कहूँ न्यूज़/कोमल प्रजापति। Mirapur News: श्री रामलीला समिति (रजि.) द्वारा रामलीला भवन में आयोजित रामलीला में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता के वनवास तथा केवट संवाद की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। दुर्गा मंडल सरधना के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत लीला ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से भगवान श्रीराम के त्याग, भाई लक्ष्मण के समर्पण और माता सीता की पतिव्रता निष्ठा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
मंचन के दौरान केवट संवाद ने विशेष रूप से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। भगवान श्रीराम और केवट के बीच भक्ति, प्रेम तथा समर्पण से जुड़े प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। रामलीला भवन में उपस्थित दर्शकों ने मंचन का आनंद लिया।
इस अवसर पर श्री रामलीला समिति की ओर से मीरापुर बिजलीघर में तैनात कर्मचारियों को पटका पहनाकर, शील्ड एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष दीपक गोयल, रोहित माहेश्वरी, अनिरुद्ध गोयल, देवेंद्र, रविंद्र, मिंटू चौधरी, सुभाष चौधरी, सुभाष कंबोज, सुनील भटनागर, मनोज मिश्रा, वरदान गोयल, पार्थ गोयल, पंकज खत्री, विवेक वर्मा, पंकज, अंकित पाल, रमन, विनीत सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
5.jpg)