Road Accident: भूरा में सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से टकराई बाइक, वॉलीबॉल खिलाड़ी की मौत

इस्सापुर खुरगान में आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट में शामिल होने जा रहा था 34 वर्षीय भूपेंद्र, युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: गांव भूरा में सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में बाइक टकराने से वॉलीबॉल खेलने जा रहे युवा खिलाड़ी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। 

कोतवाली क्षेत्र के गांव भूरा निवासी 34 वर्षीय भूपेंद्र विगत मंगलवार की रात्रि खादर क्षेत्र के गांव इस्सापुर खुरगान में चल रही टूर्नामेंट में वॉलीबॉल खेलने जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही वह गांव से निकलकर जंधेड़ी मार्ग पर पहुंचा, तभी करीब पांच मीटर आगे चलते ही उसकी बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में युवक भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन उसे शामली में चिकित्सकों के पास ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक युवक दो छोटे-छोटे बच्चों का पिता बताया गया है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्यवाही के ही मृतक युवक का अंतिम संस्कार कर दिया है। 

About The Author

Related Posts