शिक्षा और रोजगार
315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार
315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है।
गुरुवार रात्रि एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक कृत्यों में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी एसआई पवन कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने कैराना-तीतरवाड़ा मार्ग पर स्थित एक ट्यूबवेल से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता मुस्तफा निवासी ग्राम तीतरवाड़ा बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध सम्बंधित धारा के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके उसका चालान कर दिया है।