नन्हे खिलाड़ियों ने खेल प्रतियोगिताओं में बिखेरा प्रतिभा का जलवा

डीके कॉन्वेंट स्कूल में ग्रुप-ए की खेल प्रतियोगिताओं का समापन, म्यूजिकल चेयर व कलेक्ट द बॉल में बच्चों ने दिखाया उत्साह

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: नगर के डीके कॉन्वेंट स्कूल में सोमवार को ग्रुप-ए के अंतर्गत नर्सरी एवं एलकेजी कक्षाओं की खेल प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। म्यूजिकल चेयर और कलेक्ट द बॉल जैसी रोचक प्रतियोगिताओं में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा, फुर्ती और उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिताओं में नर्सरी कक्षा की म्यूजिकल चेयर स्पर्धा में महक और कुंज ने प्रथम, आयत और आहिल ने द्वितीय तथा एशल और हार्दिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, एलकेजी वर्ग में नमरा और फारिश प्रथम, आन्या और कृषांक द्वितीय तथा तनिषा और अब्दुल शुभान तृतीय स्थान पर रहे।

कलेक्ट द बॉल प्रतियोगिता के नर्सरी वर्ग में नमरा और कृषांक ने प्रथम स्थान हासिल किया। वृन्दा, महक और कुंज वर्मा द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि भूमि, हिदाया और ईबराहिम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के एलकेजी वर्ग में अतीक्ष राज और बुशरा ने प्रथम, हम्माद और परिशा ने द्वितीय तथा हस्नैन और सानवी ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्कूल कोऑर्डिनेटर कमलेश कुमार की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। विद्यालय प्रबंधक एसके गोयल और प्रधानाचार्य राजकुमार सेन ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्पर्धाओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने की घोषणा की। प्रतियोगिताओं के आयोजन में स्कूल डायरेक्टर दीपिका गुप्ता के साथ गीता रानी, आरती शर्मा, पारुल शर्मा, तनु सैनी और गायत्री चौधरी सहित विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts