शिक्षा और रोजगार
BJP Rajasthan News: पृथ्वीराज मील की BJP में वापसी, पंजाब में बनेगी भाजपा की सरकार: राठौड़
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार
Prithviraj Meel Joins BJP: जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अगुवाई में श्रीगंगानगर के नेता पृथ्वीराज मील ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों और कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने की बात कही गई।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पृथ्वीराज भील का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि श्रीगंगानगर पंजाब की सीमा से सटा हुआ क्षेत्र है। ऐसे में पृथ्वीराज भील का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में पंजाब में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार
वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान पर भी मदन राठौड़ ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के पास शब्दों की कमी हो गई है। राजनीतिक मर्यादा बनाए रखना सभी नेताओं की जिम्मेदारी है। राठौड़ ने खरगे के बयान की निंदा करते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की। वहीं कांग्रेस की ओर से 1 तारीख को दिल्ली में प्रस्तावित रैली को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
Comments