तहसील मुख्यालय पर न्यायिक अधिकारियों ने दिया प्रशिक्षण
तहसील मुख्यालय पर न्यायिक अधिकारियों ने दिया प्रशिक्षण
कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तर-प्रदेश के दिशा-निर्देश के अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामली के अध्यक्ष तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामली के सचिव आदेश के अनुपालन में तहसील मुख्यालय पर स्थित सभागार कक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संविधान से संवाद लिटरेसी क्लब की स्थापना हेतु जनपद के प्रत्येक स्कूल के प्रधान अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण का कार्य जनपद एवं सत्र न्यायालय परिसर में स्थित विभिन्न न्यायालयों में तैनात न्यायिक अधिकारियों के द्वारा कराया गया, जिसमें मुख्य रूप से सिविल जज जूनियर डिवीजन शामली शिल्पा जैन, सिविल जज जूनियर डिवीजन कैराना जीनत परवीन, न्यायिक मजिस्ट्रेट शामली दिव्या शर्मा, डिफेंस काउंसिल आलोक चौहान व तरुण मित्तल मौजूद रहे। प्रशिक्षण के उपरांत सभी शिक्षकों को न्यायिक अधिकारियों के द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
Comments