Snake News: सफाई कर रही वृद्धा को सांप ने डसा, हालत सामान्य
सफाई कर रही वृद्धा को सांप ने डसा, हालत सामान्य
कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: खादर क्षेत्र के गांव बसेड़ा में घेर में साफ-सफाई कर रही वृद्ध महिला के हाथ की अंगुली में अचानक सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजन वृद्धा को कैराना सीएचसी पर लेकर पहुंचे। जहां पर उपचार के बाद वृद्धा की हालत सामान्य है। गांव बसेड़ा निवासी 96 वर्षीय शकीला शनिवार सुबह करीब नौ बजे अपने घेर में पशुओं के पास रोजमर्रा की तरह साफ-सफाई कर रही थी। इसी दौरान अचानक एक सांप ने वृद्धा के हाथ की अंगुली में काट लिया।
सांप के काटने की जानकारी होने पर परिजन वृद्धा को उपचार के लिए कैराना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने वृद्ध महिला का उपचार शुरू किया। उपचार के पश्चात वृद्धा का स्वास्थ्य सामान्य था। हालांकि वृद्धा की अधिक उम्र को देखते हुए परिजन भी उसके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। वहीं, सीएचसी पर तैनात चिकित्सक विकास कुमार ने बताया कि वृद्ध महिला को उपचार के पश्चात अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वृद्धा की हालत उपचार के बाद ठीक है।
Comments