Kairana Road Accident: डिवाइडर से टकराकर कई बार पलटी कार, बाल-बाल बचा चिकित्सक
डिवाइडर से टकराकर कई बार पलटी कार, बाल-बाल बचा चिकित्सक
कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana Road Accident: कस्बे के नेशनल हाईवे पर स्थित आर्यपुरी कट के निकट एक तेज रफ्तार कार बूंदाबादी से सड़क पर हुई फिसलन के चलते अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सड़क पर कई बार पलटने पर कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि एयरबैग खुलने से कार सवार चिकित्सक की जान बच गई। हालांकि, चिकित्सक को मामूली चोट आई है।
गुरुवार को हरियाणा के पानीपत निवासी प्राइवेट चिकित्सक दीपांशु गर्ग कार से शामली स्थित अपने हॉस्पिटल में जा रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे जैसे ही वह कस्बे के नेशनल हाईवे-709एडी पर स्थित आर्यपुरी कट के निकट पहुंचे, तभी बूंदाबांदी से सड़क पर फिसलन होने के कारण उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर मार्ग पर डिवाइडर से जा टकराई। डिवाइडर से टकराने के बाद कार सड़क पर कई बार पलट गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा उसका एक पहिया भी टूटकर दूर जा गिरा। हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुल जाने से ड्राइव कर रहे चिकित्सक दीपांशु बड़ी अनहोनी का शिकार होने से बच गए।
उन्हें मामूली चोटें आई है। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही कस्बे की किलागेट चौकी प्रभारी एसआई राजकुमार बघेल व सीसी टीम प्रभारी एसआई दुर्गपाल सिंह पुलिस टीम के साथ में मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद, टीम ने हाइवे ऑथोरिटी की क्रेन को मौके पर बुलवाया तथा दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटाकर किनारे कराया। दुर्घटना की सूचना पर पानीपत से परिजन भी मौके पर पहुंच गए तथा मामूली रूप से चोटिल हुए चिकित्सक को अपने साथ में ले गए।
Comments