शिक्षक व स्नातक एमएलसी की जीत पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी, बांटी मिठाइयां

शिक्षक व स्नातक एमएलसी की जीत पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी, बांटी मिठाइयां

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शिक्षक व एमएलसी की जीत पर मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं ज्ञापित की। उन्होंने जीत का श्रेय मोदी व योगी की जनकल्याणकारी नीतियों को दिया। विगत 23 अक्टूबर को विधान परिषद के शिक्षक व स्नातक पद के प्रत्याशियों के निर्वाचन हेतु वोट डाले गए थे। भारतीय जनता पार्टी ने मेरठ-सहारनपुर खण्ड से शिक्षक पद के लिए श्रीचंद शर्मा तथा स्नातक के लिए दिनेश कुमार गोयल को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। मंगलवार को निर्वाचन आयोग के द्वारा चुनाव परिणाम घोषित किया गया, जिसमें श्रीचंद शर्मा तथा दिनेश कुमार गोयल दोनों ने भारी मतों से जीत हासिल की। दोनों इन्हीं पदों पर पार्टी के निवर्तमान एमएलसी भी थे। पार्टी प्रत्याशियों के द्वारा एमएलसी सीट जीतने पर कैराना में भी खुशियां मनाई गई।

 

भारतीय जनता पार्टी के कण्डेला मंडल अध्यक्ष एवं कैराना ब्लॉक क्षेत्र के गांव शेखूपुरा निवासी नेत्रपाल चौहान एडवोकेट के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में स्थित चैंबर संख्या-01 पर पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा खुशी मनाई गई। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गई। एडवोकेट नेत्रपाल चौहान ने कहा कि यह देश व प्रदेश का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी आगामी-2027 में प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। इस अवसर पर डीजीसी संजय चौहान, विश्व हिंदू परिषद  के प्रांत सेवा प्रमुख प्रेम सिंह एडवोकेट, अधिवक्ता परिषद शामली के जिला महामंत्री श्यामसिंह चौहान, एडीजीसी संजय पूनिया, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष यशपाल प्रधान, बार एसोसिएशन कैराना के पूर्व महासचिव आलोक चौहान एडवोकेट, अवधेश कुमार सैनी एडवोकेट, अनिल बैंसला एडवोकेट, अनुज चौहान एडवोकेट, दिनेश चौहान एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।

सचित्र...

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts