ज़ेन डायमंड ने पैसिफिक मॉल में खोला नया स्टोर

ज़ेन डायमंड ने पैसिफिक मॉल में खोला नया स्टोर

Published On

जयपुर (सच कहूं न्यूज)। Jaipur News: फाइन ज्वेलरी के लिए वैश्विक ब्रांड ज़ेन डायमंड ने जयपुर के पैसिफिक मॉल में अपना नया भव्य स्टोर लॉन्च कर दिया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 22 देशों में 450 से अधिक स्टोर्स का नेटवर्क चलाने वाले इस ब्रांड का यह कदम भारतीय बाजार में उसकी लगातार बढ़ती मौजूदगी और पैठ को दर्शाता है। मुंबई, बेंगलुरु, चंडीगढ़ और हैदराबाद में मिली सफलता के बाद, ब्रांड अब जयपुर में अपनी उत्कृष्ट कारीगरी और समकालीन आधुनिक डिजाइनों को लेकर आया है। भारत में अपने 10 वें नए आउटलेट के साथ कंपनी ने देश में अपने रिटेल नेटवर्क को और मजबूत किया है। पैसिफिक मॉल में बना यह नया स्टोर 1,092 स्क्वायर फीट में फैला है। यह पूरी तरह से जेन डायमंड के सिग्नेचर डिजाइन पर आधारित है।


ज़ेन डायमंड के मैनेजिंग डायरेक्टर नील सोनावाला ने कहा- ज़ेन डायमंड उच्च गुणवत्ता वाले नेचुरल डायमंड ज्वेलरी बनाने के लिए जाना जाता है। ब्रांड का यही आधुनिक दृष्टिकोण हॉलीवुड स्टार जेनिफर लोपेज के साथ उनकी वैश्विक साझेदारी में भी झलकता है, जो ब्रांड की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर हैं। फाइन ज्वेलरी के साथ-साथ, ज़ेन डायमंड लग्जरी एक्सेसरीज का एक चुनिंदा कलेक्शन भी पेश करता है। इसमें परफ्यूम, टाई, घड़ियां, पेन और सोने के सिक्के शामिल हैं। बेहतरीन उपहार हो या खुद के लिए कुछ खास खरीदना हो, ज़ेन डायमंड एक वन-स्टॉप डेस्टिनेशन है।

सोनावाला ने बताया कि अपने स्टोर्स की विस्तार श्रृंखला के तहत आगामी दिनों में कुल पांच और स्टोर खोले जाएंगे। इनमें मुंबई व पूना में दो-दो तथा कोलकाता में एक स्टोर खोला जाएगा। सोनावाला ने कहा कि जयपुर में नए स्टोर के साथ, हम एक ऐसे शहर में अपनी मौजूदगी का विस्तार कर रहे हैं जो कारीगरी, आभूषण और डिजाइन की अपनी समृद्ध विरासत के लिए जाना जाता है, और जहां आधुनिक लग्जरी की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। पैसिफिक मॉल में हमारा नया स्टोर हर ग्राहक को एक व्यक्तिगत और यादगार अनुभव देने के हमारे संकल्प को दर्शाता है।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts