Sangrur News: संगरूर के सेवादारों ने पेश किया इन्सानियत की सेवा का अनूठा उदाहरण
ढ़ाई माह से लापता सतपाल को अपनों से मिलवाया
संगरूर, (सच कहूँ/नरेश कुमार)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक संगरूर के सेवादारों ने मानसिक तौर पर विक्षिप्त युवक की संभाल की और उसे परिवार से मिलवाकर इन्सानियत का फर्ज निभाया। इस सबंधी रिटा. इंस्पैक्टर जगराज सिंह संगरूर ने बताया कि एक युवक भवानीगढ़ में दयनीय हालत में घूमता हुआ मिला था। सूचना मिलने पर सेवादार उसे एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र संगरूर लेकर आए और उसकी संभाल की।
जगराज सिंह ने बताया कि मानसिक तौर पर विक्षिप्त युवक से पूछताछ करने के बाद उसने अपना नाम सतपाल निवासी सावंतागढ़ी, जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) बताया। इसके बाद सावंतागढ़Þी, जिला मथुरा की पुलिस से फोन से परिवार से संपर्क किया गया। इस दौरान उसके भाई पुशपविन्द्र कुमार, चचेरे भाई प्रशांत कुमार और पवन कुमार से बात हुई और उनको उक्त युवक संबंधी जानकारी दी, इस दौरान अपने परिवार के सदस्य के सही सलामत होने की जानकारी मिलने पर परिजन बहुत खुश हुए।
उक्त युवक के परिजनों ने बताया कि सतपाल पिछले करीब ढाई माह से घर से लापता था। सेवादारों ने परिजनों को संगरूर का पता बताया। उसके बाद वह अपने भाई को लेने संगरूर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि सतपाल पिछले करीब 75 दिनों से घर से लापता था और वह उसकी काफी तलाश कर चुके थे। उन्होंने कहा कि डेरा श्रद्धालुओं ने इन्सानियत के नाते हमारे भाई को हमसे मिलवाया है।
हम पूज्य गुरु जी व डेरा श्रद्धालुओं का बहुत बहुत धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि डेरा श्रद्धालुओं ने ही समाज में इन्सानियत को जिंदा रखा हुआ है। पुशपविन्दर कुमार ने बताया कि वह घर लेजाकर सतपाल की पूरी देखभाल करेंगे और उसका इलाज भी करवाएंगे। इस सेवा कार्य में बलजीत सिंह सूबेदार मंगवाल, भूशन इन्सां, दीक्षांत इन्सां, सत्तपाल इन्सां, कुलवंत इन्सां, बाबू राम इन्सां व भवानीगढ़ ब्लॉक के सेवादारों ने अहम योगदान दिया।